दिल्ली में बच्चों के सामने महिला की चाकू मारकर ह’त्या

0

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में गुरुवार को एक महिला की उसके बच्चों के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी भागने में सफल रहा।पुलिस ने एएनआई को बताया कि उन्हें दोपहर करीब 2 बजे सागरपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में एक कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि एक महिला को चाकू मारा गया है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा. महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले, जिससे पता चलता है कि आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया जब महिला अपने बच्चों के साथ घर जा रही थी। उन्होंने कहा, “दोपहर करीब 2:10 बजे आरोपी ने उसे चाकू मार दिया और भागने में सफल रहा।”जांच से पता चला कि महिला और आरोपी अपने वर्तमान आवास में जाने से पहले पूर्व पड़ोसी थे। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपित के हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और वे आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here