पश्चिम बंगाल: पत्रकार सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी TMC, 4 उम्मीदवारों की घोषणा

0

पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए पत्रकार सागरिका घोष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव के अलावा दो अन्य की उम्मीदवारी की घोषणा की, जबकि तीन मौजूदा सांसदों को टिकट दिया।TMC जिन्हें राज्यसभा भेजेगी उसमें पत्रकार सागरिका घोष,सुस्मिता देव, ममता बाला ठाकुर और नदीमुल हक का नाम शामिल है.मोहम्मद नदीमुल हक सेवानिवृत्त हो रहे चार तृणमूल सांसदों में से दोबारा नामांकन पाने वाले एकमात्र मौजूदा सांसद हैं।तृणमूल की चौथी उम्मीदवार पूर्व लोकसभा सांसद ममता बाला ठाकुर हैं, जबकि मौजूदा सांसद अबीर रंजन विश्वास, सुभाशीष चक्रवर्ती और डॉ शांतनु सेन को एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया गया।कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल कोटे से रिटायर होने वाले पांचवें सांसद हैं.जहां तृणमूल अपने सभी चार उम्मीदवारों को चुनाव जिता सकती है, वहीं भाजपा को पांचवां स्थान मिल सकता है और कांग्रेस किसी भी उम्मीदवार को जिताने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उसके पास बंगाल में कोई विधायक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here