डोनाल्ड ट्रंप की पर्सनल एडवाइजर हुई कोरोना संक्रमित, ट्रंप और उनकी पत्नी हुए क्वारनटीन

0

Trumpवॉशिंगटन:      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पर्सनल एडवाइजर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने खुद को क्वारनटीन कर लिया है। बता दें कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स कोरोना संक्रमित मिली हैं। कोरोना सिम्टम्स के बाद होप हिक्स ने अपना टेस्ट कराया था। होप हिक्स, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन से नियमित रूप से यात्रा करती हैं। हाल ही में होप हिक्स अन्य वरिष्ठ सहयोगियों के साथ प्रेसिडेंट डिबेट के लिए क्लीवलैंड गई थीं। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप अपने और अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा, होप हिक्स, जो एक छोटे से ब्रेक के बिना भी इतनी मेहनत से काम करती हैं, वह कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। द फर्स्ट लेडी और मैं कोरोना टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हम अपने आपको क्वारनटीन कर रहे हैं। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,