झारखण्ड : अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि अपराह्न 05:00 बजे तक प्रथम चरण का मतदान प्रतिशत लगभग 64.86% रहा. इसके आलावा उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक मिली जानकारी के अनुसार भवनाथपुर में 2, जमशेदपुर में 3 मामले में FIR दर्ज की गई है.






