सीएम हेमंत सोरेन: दोबारा सरकार बनी तो हर गरीब के खाते में सालाना 1-1 लाख रुपए भेजेंगे

0
CM Hemant Soren

झारखंड :सीएम हेमंत सोरेन ने चुनावी जनसभा में माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.मौके पर उन्होंने दोबारा गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब के खाते में अगले 5 साल तक सालाना 1-1 लाख रुपए भेजे जाने की बात कही।

इसके अलावा आज सीएम हेमंत सोरेन ने विभिन्न सभाओं के दौरान भाजपा पर निशाना साधा उन्होंने कहा आने वाले समय में भाजपा और आजसू को आदमी नहीं मिलेगा झंडा ढोने के लिए…।झारखण्ड को लूटने के लिए भाजपा में बहुत छटपटाहट है। असम का मुख्यमंत्री 1 साल से झारखण्ड में सुपारी लेकर घूम रहा है।झारखण्ड की जनता देगी इनके षड्यंत्र का जवाब…।झारखण्ड के लाखों सरकारी कर्मचारियों को OPS का सम्मान देकर हमने उनके बुढ़ापे की लाठी मजबूत की है।भाजपा ने तो कर्मचारियों को असहाय कर उनके हक का पैसा बाजार में लगा रखा था। चंदा चोर भाजपा नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों को लूटने का षड्यंत्र रचती है। आज उन्होंने कहा निरसा से तीन तारा (माले) और INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अरूप भैया को मिलेगा जनता का भरपूर आशीर्वाद।बेशर्म पॉकेटमार भाजपा ने तो निरसा में ही अपने नेता का ही जेब कतर दिया था।

सभाओं के अलावा सीएम सोरेन ने एक्स पर भी भाजपा को खूब खरी खोटी सुनाई। सीएम ने लिखा एक तरफ़ हमने मंईयां के चार किश्तें 57 लाख बहनों के खातों में भेज दी है – वहीं भाजपा मंईयां सम्मान बंद करवाने हेतु एड़ी चोटी का जोड़ लगा रही है।अजब बेशर्मी है कल हाई कोर्ट में मंईयां सम्मान के ख़िलाफ़ किए केस नंबर PIL 5145/2024 सूचीबद्ध है और तानाशाह पूरी ताक़त से इस योजना को बंद करवाने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here