मतदान के दिन झारखंड पहुंचे पीएम मोदी, कहा ”कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं..मैं आपको सावधान करने आया हूं”

0
pm modi

झारखण्ड : आज झारखंड में पहले चरण का मतदान के बीच झारखंड के सारठ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा रोटी-बेटी और माटी को बचाने का संकल्प आज हर बूथ पर दिख रहा है।भाजपा ने नारीशक्ति और नौजवानों के भविष्य के लिए जो गारंटियां दी हैं, उनके प्रति भारी समर्थन दिख रहा है।मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है।झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान, आप सबकी ताकत रही है। अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा?आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है।आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है।JMM-कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए।इन घुसपैठियों के लिए रातों-रात पक्के कागज बनाए गए। आदिवासी बेटियों को शादी के नाम पर ठगा गया और उनकी जमीन हथिया ली गई।इन घुसपैठियों ने आपसे आपका रोजगार छीन लिया और आपकी रोटी भी छीन ली।लेकिन यहां की सरकार का रवैया देखिए। JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है।कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक हैं। कांग्रेस के शहजादे ने साफ कर दिया है कि वो SC/ST/OBC आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं।इनके पिताजी जब कांग्रेस के सर्वेसर्वा थे, तभी उन्होंने आरक्षण हटाने का ऐलान कर दिया था।स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है।इसलिए इस चुनाव में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा है।मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा-NDA की सरकार संथाल की और झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगी।एक ओर ये INDI गठबंधन वाले बस राजनीति की गणित लगाते बैठे हुए हैं और यहां जनता-जनार्दन अपना स्नेह पूरी तरह भाजपा पर बरसाकर चुनाव के नतीजे साफ कर दे रही है।मैं आपको सावधान करने आया हूं, आपको जगाने आया हूं।आपको ज्यादा सावधान रहना है और याद रखना है कि एक हैं तो सेफ हैं।JMM हो, कांग्रेस हो, RJD हो, इन लोगों को सिर्फ अपने परिवार के भविष्य की चिंता है।ये इसी तिकड़म में लगे रहते हैं कि इनके परिवार का भला कैसे होगा। लेकिन मोदी को आपके परिवार की चिंता है, आप ही मेरा परिवार हैं। JMM सरकार ने कोर्ट में कह दिया कि झारखंड में कोई घुसपैठ हुई ही नहीं है।आज झारखंड की पहचान बदलने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है।JMM-कांग्रेस सरकार में बाहर से आए घुसपैठियों को यहां का परमानेंट निवासी बनाने के लिए हर गलत काम किए गए।मैं बीते दिनों झारखंड में जहां भी गया, हर जगह विदेशियों की घुसपैठ को लेकर सबसे बड़ी चिंता रही है।झारखंडी गौरव और झारखंड की पहचान, आप सबकी ताकत रही है।अगर ये पहचान ही खत्म हो गई तो क्या होगा?आंकड़े बताते हैं कि संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या करीब-करीब आधी रह गई है।अगर ऐसे ही आदिवासी घटते रहे तो क्या होगा?आपके जल-जंगल और जमीन पर दूसरों का कब्जा हो जाएगा।हमें इस स्थिति से मेरे आदिवासी परिवारों को भी बचाना है और झारखंड को भी बचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here