तेलुगु अभिनेता फिश वेंकट (53 वर्ष) का निधन

0
fish vinket

दिग्गज तेलुगु कॉमेडियन अभिनेता फिश वेंकट का शुक्रवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में किडनी संबंधी जटिलताओं के कारण 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया।अभिनेता
वेंकट किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आईसीयू में भर्ती थे।इस महीने की शुरुआत में, उनकी बेटी ने खुलासा किया था कि प्रभास की टीम ने आर्थिक मदद की पेशकश की थी।हालांकि, बाद में परिवार ने स्पष्ट किया कि यह एक फर्जी कॉल थी और उन्हें ऐसी कोई मदद नहीं मिली थी। हाल ही में कॉफी विद अ किलर और डीजे टिल्लू में नजर आए।फिश वेंकट की बेटी ने बताया था, ‘पापा ठीक नहीं हैं और उनकी हालत बहुत गंभीर है. उन्हें ICU में रखा गया है. उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत है, जिसमें 50 लाख रुपये का खर्च आएगा.’लेकिन परिवार इस मेडिकल प्रोसीजर का खर्च उठा पाने में असमर्थ रहा. लगातार डायलिसिस और वेंटिलेटर सपोर्ट के बावजूद, वेंकट की हालत लगातार बिगड़ती रही और आखिरकार वह जिंदगी से जंग हार गए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here