प्रॉपर्टी के लिए बल्ले से बेरहमी से पीटकर बेटे ने कर दी ऐक्ट्रेस वीणा कपूर की ह’त्या

0

हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी जहां टीवी की 74 वर्षीय दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर की उनके बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर हत्या कर दी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झगड़े के बाद वीणा कपूर को बेसबॉल के बल्ले से बेरहमी से पीटा गया था. अपराध करने के बाद, वीणा के बेटे ने उसके शव को रायगढ़ जिले के माथेरान के पास एक नदी में फेंक दिया। स्टार प्लस के लोकप्रिय ‘भाभी’ सीरियल का हिस्सा रह चुकीं वीणा कपूर के हत्या की कहानी जानकर हर कोई हैरान है। टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली ने वीणा के निधन पर दुख तटाते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “वीणा आप इससे अच्छा डिजर्व करती थीं। मेरा दिल टूट गया है। क्या बोलूं? मेरे पास कोई वर्ड नहीं हैं। मुझे आशा है कि, कई सालों के संघर्ष के बाद अब आपको शांति मिली होगी। ”

वीणा कपूर के दो बेटों में एक बेटा बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमेरिका में काम कर रहा है। जबकि वीणा मुंबई के जुहू में अपने छोटे बेटे सचिन के साथ रहती थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, काफी समय से अमेरिका में रह रहे वीणा के बड़े बेटे अपनी मां से बात करना चाहते थे। लेकिन किसी कारण उनकी मां का फोन नहीं लग रहा था। छोटे भाई से भी उन्हें मां वीणा की जानकारी नहीं मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी तो मामला का खुलासा हुआ।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छोटे बेटे सचिन कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर अपनी मां के साथ अनबन होती रहती थी। मामला इतना बड़ा था कि मामला कोर्ट में भी पहुंचा गया था। जानकारी के अनुसार हत्या वाले दिन वीणा की उनके छोटे बेटे के साथ बहस हुई थी। इसी दौरान सचिन ने अपनी मां वीणा के सिर पर बैट से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने नौकर की मदद से उन्हें नदी में फेंक दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी द्वारा अपराध कबूल कर लिया गया है। आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here