राज्यपाल रमेश बैस से यूपीए गठबंधन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर चुनाव आयोग के फैसले को शीघ्र स्पष्ट करने हेतु ज्ञापन सौंपा

0

गुरूवार को यूपीए विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात किया।प्रतिनिधिमंडल ने यूपीए विधायकों द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ एक ज्ञापन सौंपा है।राज्यपाल रमेश बैस ने इलेक्शन कमीशन द्वारा प्राप्त पत्र के दो बिंदुओं पर अध्ययन करने के बाद अपना फैसला सार्वजनिक करने की बात कही है।उन्होंने कहा है कि जल्द ही वो अपना फैसला सबके समक्ष रखेंगे।राज्यपाल से मुलाकात के बाद यूपीए विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया से बात की।

सांसद गीता कोड़ा, (कांग्रेस), महुआ माजी (झामुमो), धीरज साहू (कांग्रेस) और विजय हांसदा (झामुमो) के साथ-साथ विनोद पांडे (झामुमो), सुप्रियो भट्टाचार्य ,राष्ट्रीय जनता दल से विनोद भोक्ता और बंधु तिर्की (कांग्रेस) सहित यूपीए के प्रतिनिधिमंडल ने पत्र लिखकर राज्यपाल से चुनाव आयोग के फैसले को सार्वजनिक करने का अनुरोध करते हुए कहा कि”हमें यह जानकर और भी आश्चर्य हुआ कि सभी समाचारों में प्रकाशित किया जा रहा है कि झारखण्ड के माननीय राज्यपाल द्वारा धारा 9-ए के तहत अयोग्य घोषित करने का निर्णय संभावित है, इससे संबंधित जानकारी राजभवन द्वारा जल्द जारी की जायेगी।इस तरह की खबरों को स्थानीय और राष्ट्रीय प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सनसनीखेज बनाया जा रहा है, जिससे बहुत सारी अनिश्चितता पैदा हो रही है और अफवाहों को बढ़ावा मिल रहा है।महामहिम से हम चुनाव आयोग से प्राप्त राय (यदि कोई हो) सार्वजनिक करने का अनुरोध करते हैं।”झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे और सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद उपयुक्त बातें मीडिया को साझा की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here