गोरखपुर: गोरखपुर के छपिया उमारो गांव में एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 28 वर्षीय बहू से शादी कर ली. बड़हलगंज थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत कैलाश यादव की पत्नी की 12 साल पहले मौत हो गई थी और कुछ समय बाद उनके बेटे की भी मौत हो गई थी.कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी, लेकिन यह शादी अधिक समय तक नहीं चली, जिसके बाद वह कैलाश यादव के घर लौट आई।हाल ही में कैलाश ने पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप पूजा से शादी कर ली। इस कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही लोगों को इसके बारे में पता चला।बड़हलगंज थाने के इंस्पेक्टर जे एन शुक्ला ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो देखी है और अब शादी के बारे में पूछताछ करेंगे.ऐसा ही एक वाकया 2021 में हुआ था जब एक युवक को पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी ने उसके पिता से शादी कर ली है और उसका एक ‘भाई’ भी है।



