मध्यप्रदेश : मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था।’दुर्घटना के दौरान Su-30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था. रिपोर्ट के मुताबिक दो पायलट सुरक्षित हैं’.मध्य प्रदेश के मुरैना के पास सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह CDS जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं और उनसे घटना की जानकारी ले रहे हैं.



