झारखंड: धनबाद के एक अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से 6 लोगों की मृत्यु हो गयी। मृतकों में डॉक्टर, उनकी पत्नी और घरेलू सहायिका शामिल हैं। SSP धनबाद संजीव कुमार ने जानकारी दी। धनबाद के हाजरा मेमोरियल अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से 6 लोगों की मृत्यु की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया। सीएम ने ट्वीट किया “धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”बता दें कि देर रात, करीब 2 बजे, धनबाद के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में भीषण आग लग गई, जिसमें चिकित्सक दंपति डॉ. विकास हाजरा व डॉ. प्रेमा हाजरा समेत 6 लोगों की मौत हो गई।बाद में, अग्निशमन विभाग की पाँच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों का पता नहीं चला है।



