उषा रंगनानी, DCP, उत्तर पश्चिम, दिल्ली ने बताया कि थाना केशवपुरम की पीसीआर की गाड़िया प्रेरणा चौक और कन्हैया नगर में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी। इस टक्कर में एक व्यक्ति गाड़ी की बोनट से टकराकर गिर गया और दूसरे व्यक्ति का सिर बोनट और विंडशील्ड के बीच फंस गया। गाड़ी में 5 लोग सवार थे इन्होंने बिना गाड़ी रोके लगभग 3 किमी तक इन्हें घसीटा। हादसे में एक पीड़ित की मौत हो गई है, दूसरे का इलाज जारी है। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी में बैठे लोगों ने शराब का सेवन किया था। आगे की जांच जारी है।



