रांची: सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को दिसंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 2 लाख 28 हजार 349 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है।मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में (एक-एक हजार रुपये) कुल 22 करोड़ 83 लाख 49 हजार की राशि का भुगतान किया गया है।
दिसंबर महीने में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है:-
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 340
एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 419
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 179708
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47874
ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 08
योजना के लाभ के लिए लाभुकों के बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य
राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष दिसंबर माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा योजना अंतर्गत सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखण्ड/अंचल में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।




