एक पति की दो पत्नियां, कोर्ट ने पत्नियों के बीच पति का किया बंटवारा,तीन-तीन दिन पत्नियों की मर्जी, एक दिन पति की मर्जी

0

आज ग्वालियर में एक अजीब सा मामला सामने आया है। कोर्ट द्वारा एक पति को उसकी दोनों पत्नियों के बीच बंटवारा कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि रविवार को पति अपनी मर्ज़ी से किसी के भी साथ रह सकता है। इससे पहले कोर्ट ने कहा, “पहले तीन दिन पहली पत्नी के साथ, बाकी के तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहो”। शख़्स की पहली शादी 2018 में हुई थी, 2020 में जब लॉकडाउन लगा तो शख़्स ने पत्नी को उसके मायके ग्वालियर छोड़ दिया और हरियाणा लौट गया। लॉकडाउन हटने के बाद वह पत्नी को लेने नहीं आया, इस दौरान शख़्स ने ऑफिस में काम करने वाली महिला से दूसरी शादी कर ली। जब पति नहीं आया तो पहली पत्नी खुद ही पति की कंपनी में पहुंच गईं, जहां उसे सच्चाई के बारे में पता चला। बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला कुटुंब न्यायालय में पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट ने फ़ैसला सुनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here