रांची : कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज 18वीं लोकसभा की सदस्य के रूप में शपथ ली। आज रांची सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी 18वीं लोकसभा के सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ, हम सशक्त भारत, समर्थ भारत के विजन को साकार करने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करेंगे।




