पैरालंपिक में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीत भारत की दो बेटियों ने रचा इतिहास

0
Paralympics Games Paris 2024

Paralympics Games Paris 2024: 22 वर्षीय भारतीय एथलीट पैरा शूटर अवनि लेखरा ने शुक्रवार को पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में बनाए गए 249.6 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पेरिस पैरालंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। ​​वहीं भारतीय एथलीट मोना अग्रवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 228.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीत लिया है। बता दें कि ग्यारह वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने के कारण अवनि व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। वह टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थी। अवनि भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया के बाद दो स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय पैरालिंपियन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here