रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सरायकेला-टाटा मार्ग पर मुडिया गांव के पास मंत्री चंपाई सोरेन की एस्कॉर्ट गाड़ी को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चालक विनय कुमार वानसिंह की मौत हो गई,जबकि पांच अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोलकाता से लौटने के बाद मंगलवार की देर रात 2:00 बजे के आसपास जब चंपाई सोरेन को उनके आवास छोड़कर एस्कॉर्ट की गाड़ी वापस लौट रही थी तो ट्रक ने धक्का मार दिया.चंपई सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”कल देर रात, मेरे आवास से लौटते समय एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक एवं एक सुरक्षाकर्मी का असामयिक निधन हो गया।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”




