झारखंड के 7 IPS का ट्रांसफर,रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को साहेबगंज एसपी बनाया गया

0

झारखंड सरकार ने राज्य के सात आईपीएस का ट्रांसफर किया है. इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी की गई। राजधानी रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को साहेबगंज एसपी और जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का एसपी बनाया गया है। जबकि एटीएफ एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी ,डॉ. बिमल कुमार को सरायकेला खरसावां का एसपी ,पीताम्बर सिंह को दुमका का एसपी , धनबाद के ग्रामीण एसपी रेश्मा रमेशन को पलामू एसपी और दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह एसपी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here