मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलंबन अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
Maiyaan Samman

रांची के सभी प्रखंडों में मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलंबन अभियान के तहत प्रशिक्षण, सामाजिक विकास एवं DDUGKY मोबिलाइजेशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुए। 64 संकुल संगठन एवं 1016 ग्राम संगठनों द्वारा कुल 1078 कार्यक्रमों में 53,690 सखी मंडल की महिलाएँ शामिल हुईं।इस दौरान महिलाओं को बकरी, मुर्गी, बतख, सूकर पालन तथा अंडा उत्पादन जैसी गतिविधियों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया, जिसके लिए हजारों आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही DDUGKY हेतु 973 और RSETI हेतु 1,191 उम्मीदवारों का पंजीकरण किया गया। यह पहल महिलाओं को सम्मान राशि से आगे बढ़ाकर आजीविका आधारित आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here