झारखण्ड : पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है।एक ओर झामुमो केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने को तैयार है, तो दूसरी ओर 28 अगस्त को बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भारत रत्न दिलाने का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।यह महज प्रस्ताव नहीं बल्कि झारखंड की अस्मिता और संघर्ष की आवाज है।



