कल आधी रांची को नहीं मिलेगा पीने का पानी,लीकेज और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने का काम किया जायेगा .

0
pani

राजधानी रांची में आधी आबादी को कल 15 मई को पीने का पानी नहीं मिलेगा. राजधानी रांची के रूक्का डैम से 25 से अधिक वार्डों में जलापूर्ति बाधित रहेगी.राजधानी में रूक्का डैम से प्रति दिन शहर में तीस से 35 मिलियन गैलन पानी 25 वार्डों के 55 से अधिक मुहल्लों में पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है. इसमें बरियातू रोड, बूटी मोड़, रिम्स परिसर, मोरहाबादी, करमटोली, लालपुर, कांटाटोली, कोकर, ओल्ड एचबी रोड, थड़पखना, पहाड़ी मंदिर, अपर बाजार, रातू रोड का कुछ हिस्सा और अन्य इलाके शामिल हैं. कुल 7 से 10 लाख तक की आबादी रूक्का डैम से होनेवाली जलापूर्ति पर निर्भर है. वैसे रांची की 13 लाख से अधिक की आबादी को रूक्का डैम, हटिया डैम और गोंदा डैम से जलापूर्ति की जाती है.बताया जा रहा है की कल सभी जगह पानी की जलापूर्ति नही हो पायेगी क्यों इसका मुख्य कारन है कई जगह से पाइप टूट गई है उसकी मरम्मत की जाएगी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का वेल्डिंग किया जायेगा. सुवर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमंडल की तरफ से ओल्ड एचबी रोड में मनन विद्यालय के पास और बांसजोड़ तथा रंगरोली ब्रीज संख्या -3 के पास लीकेज को ठीक किया जायेगा. रूक्का डैम के निकट स्थित एनसीसी कैंपस और ओल्ड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रीपेयरिंग भी किया जायेगा.इसको लेकर पानी की समस्या कल बानी रहेगी .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here