आज पंडरा मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडे ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अभियान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने मुहल्लेवासियों से अपील किया कि कमल का बटन दबाकर देश को मजबूती प्रदान करने के लिए नारे बाजी की और लोगो से अपील की वो अपने अपने वोट बूथ पर जाकर वोट जरूर दे और प्रधानमंत्री बने नारे के साथ अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार के लिये अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने झारखंड को लूट का अड्डा बनाया, वहीं झामुमो ने झारखंड के जल, जंगल और जमीन को लूटने का काम किया. इस लोगो से झारखण्ड को बचाना है तो मोदी को लाना है की नारे बाजी भी की इस जनसंपर्क अभियान शास्त्री चौक, मधुकम, साई विहार कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर, न्यू मधूकम रोड नंबर 5 समेत विभिन्न मोहल्लों में अभियान चला. अभियान में भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भीम प्रभाकर, पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी, मिथलेश केसरी, सुधीर सिंह, आलोक कुमार परमार, सतीश सिंह, व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.




