देवघर: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने श्रावणी मेले का किया शुभारंभ

0
sudivy kumar sonu

झारखण्ड: देवघर में राजकीय श्रावणी मेला, 2025 का भव्य शुभारंभ आज मंत्री, श्री सुदिव्य कुमार नगर,मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री, श्री संजय प्रसाद यादव एवं माननीय विधायक, देवघर, सारठ, जरमुण्डी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रावणी मेले का शुभारंभ किया.मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा ”माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में अबुआ सरकार श्रावणी मेले के सफल आयोजन हेतु पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और सेवा प्रदान करने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।”आज के उद्घाटन कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह , मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक Badal Patralekh, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह तथा देवघर विधायक सुरेश पासवान की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here