श्रावण माह:पहाड़ी मंदिर के आस-पास के दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैग/प्लास्टिक सामग्री की खरीद/बिक्री पर रहेगा बैन

0
ranchi nagar nigam

रांची: श्रावण माह के दौरान पहाड़ी मंदिर के आस-पास के दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैंग/प्लास्टिक सामग्री के खरीद/बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी कड़ी में आज, निगम की इनफोर्समेंट टीम के द्वारा उक्त क्षेत्र में माइकिंग के द्वारा सभी को प्लास्टिक कैरी बैंग/प्लास्टिक के सामग्री नहीं रखने हेतु निर्देश दिया गया। निगम की टीम के द्वारा दुकानदारों को दोना-पत्तल जैसे पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों, कपड़े की थैली इत्यादि का उपयोग करने की अपील की जा रही है।रांची नगर निगम सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि कूड़ा यत्र-तत्र न फेंके, डस्टबिन में ही डाले और अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु अपना अहम योगदान दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here