हाल ही में कंपनी रियलमी ने अपने दो स्मार्टफोन रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो को लॉन्च किए थे। जिसे लोगों से बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। बीते सप्ताह रियलमी 7 की पहली सेल रखी गई थी जिसमें कंपनी के 1.8 लाख फोन बेहद ही कम वक्त में बिके थे। आज दूसरी बार यह फोन सेल में आने जा रहा है। आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर ये फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा।रियलमी के इस नए मिडरेंज स्मार्टफोन के दो वेरियंट्स बजार में पेश किए गए हैं। पहले 6 जीबी रैम तथा 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट का दाम 14,999 रुपये रखा गया है। दूसरे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को बायर्स 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन मिस्ट ब्लू एवं मिस्ट वाइट, दो कलर ऑप्शंस में आता है। बता दें कि Realme 7 ऐंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले प्रदान किया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G95 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप संग आता है। इनमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी एवं 8 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर संग 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर सम्मिलित हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग हेतु इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा प्रदान किया गया है। रियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 30 वाट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन की साइड में प्रदान किया गया है। कनेक्टिविटी हेतु इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS तथा USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर हैं। ranjana pandey



