“आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ आज से हो गया है। यह कार्यक्रम 26.12.2023 तक निर्धारीत है। आज रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं 01 तथा वार्ड नं 02 में शिविर का अयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम 26 दिसंबर तक प्रतिदिन दो वार्डो में लगाया जाएगा। सभी शहरवासी निगम स्तर के सेवाओं का लाभ इन शिविरों में आ कर ले सकते है। सभी से अपने नजदीकी वार्ड में आयोजित शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।कल दिनांक 25.11.2023 को निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 03( मोराबादी एमटीएस) तथा वार्ड नंबर 04(मंडा टांड़ मोराबादी) में शिविर लगाया जाएगा। वहीं राजधानी के साथ साथ राज्य के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गिरिडीह जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का शुभारंभ किया गया। साथ ही शिविर में आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन एवं सुयोग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविर आज से शुरू है। जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायत में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर को लेकर लाभुकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखण्ड के हदारी पंचायत में लोगों ने भारी संख्या में अपने नजदीकी शिविर में पहुंच कर सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ उठाया ।आज जिले के चौपारण प्रखण्ड में साइकिल वितरण योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक वितरण किया गया।कार्यक्रम के तहत गढ़वा आयोजित पंचायत शिविरों में आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।



