आज PM मोदी ने टाटानगर में 6 ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई,कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

0
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा झारखंड के विकास को गति देने के लिए आज टाटानगर में छह ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर टाटा रेलवे स्टेशन में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, अन्नपूर्णा देवी के साथ संजय सेठ भी मौजूद रहे।इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से संवाद भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की।पीएम ने कहा आज झारखंड में हजारों लाभार्थियों को पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त जारी की गई है। पीएम आवास योजना के तहत हजारों लोगों को पक्का घर भी बनाकर दिया गया है। घर के साथ-साथ उनको शौचालय, पानी, बिजली, गैस कनेक्शन की सुविधा भी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं, युवा हैं, किसान हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here