राँची : आज राँची में संगठन पर्व के तहत आयोजित निर्वाचन समारोह में प्रदेश चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन की घोषणा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।




