‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में लोकसभा संसद की सदस्यता रद्द होने पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा ”भाजपा के अंत की शुरुआत”

0

‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निकाला गया.एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज सदन में पेश की गई.एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के बाद उनके निष्कासन का प्रस्ताव पेश हुआ। इसके बाद वोटिंग हुई। हालांकि महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने के लिए सदन में वोटिंग शुरू होते ही विपक्ष ने बॉयकॉट कर दिया।टीएमसी सांसद के रूप में अपने निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने कहा, ”एथिक्स कमेटी के पास निष्कासित करने की कोई शक्ति नहीं है…यह आपके (भाजपा) अंत की शुरुआत है।”TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट को लेकर जैसे ही लोकसभा में रिपोर्ट पर चर्चा हुई TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने अनुरोध किया कि, महुआ मोइत्रा को सदन के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति दी जाए।उन्होंने कहा, “… मैं प्रस्ताव रखता हूं, मेरी पार्टी की प्रवक्ता खुद महुआ मोइत्रा होंगी क्योंकि आरोप उनके खिलाफ है। अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, चाहे यह सच हो या गलत, इसे उन्हें बोलने दीजिए…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here