राँची नगर निगम चुनाव इस बार ऐतिहासिक मोड़ पर है। राँची नगर निगम में अब तक हुए तीनों चुनावों में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रहा है जिस कारण झारखंड बनने के बाद राँची में अब तक केवल महिला मेयर ही देखी गई हैं।लेकिन इसबार आरक्षण में बदलाव के बाद पहली बार मेयर पद के लिए पुरुष उम्मीदवार भी मैदान में होंगे।मेयर पद इस बार अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है पर, महिला आरक्षित नहीं है. अगर ST वर्ग से कोई पुरुष उम्मीदवार मेयर बनता है, तो यह रांची नगर निगम के इतिहास में पहली बार होगा जब राजधानी को पुरुष मेयर मिलेगा.चुनाव को लेकर JMM, Congress, BJP और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है.




