प्रति व्यक्ति आय में लगातार हो रही वृद्धि,पिछले 5 वर्षों के दौरान झारखंड की विकास दर देश की तुलना में रही अधिक

0
CM Soren

रांची:पिछले पांच वर्षों के दौरान झारखंड की विकास दर देश की तुलना में अधिक रही है.विधानसभा में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि हो रही है.राज्य की GSDP वर्ष 2011-12 में 1 लाख 50 हजार 918 करोड़ रुपये था, जो इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक स्थिर मूल्यों पर दो गुना और वर्तमान मूल्यों पर तीन गुना से अधिक होने का अनुमान है। अनुमान है कि 2029-30 तक राज्य की आय 10 लाख करोड़ पार हो जाएगी. हालांकि प्रति व्यक्ति आय की रैंकिंग मामले में झारखंड आज भी देश के 28 राज्यों में 26 वें स्थान पर है.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2011-12 के मुकाबले स्थिर मूल्य पर राज्य का जीएसडीपी 2024-25 के दौरान दो गुना होने का अनुमान है. वर्ष 2024-25 में स्थिर मूल्य पर राज्य के जीएसडीपी में 6.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई, अगले वित्तीय वर्ष के दौरान इसमें 7.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि होने का अनुमान है. रिपोर्ट के मुताबिक राज्य खाद्य सुरक्षा और पोषण के मामले में लगातार मजबूत हो रहा है. राज्य में प्रति व्यक्ति धान की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. राज्य में मांस, मछली, दूध और अंडा इत्यादि की उपलब्धता बढ़ने से पोषण के मामले में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here