पलामू: बीमार पति और 4 बच्चियों संग ममता कुमारी एक ऐसे घर में रहने को मजबूर है जहाँ छत प्लास्टिक के चादर से बनी हुई है, दीवार और दरवाजा भी नहीं है. लेकिन अब उनकी स्थिति पर सीएम सोरेन की नजर पद चुकी है, सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन ने संबंधित परिवार से संपर्क स्थापित कर ममता को बाबा साहब आंबेडकर आवास योजना से जोड़ने हेतु प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है।इसके अलावे पीएम आवास से जुड़ी शिकायत की जांच के पश्चात दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि ये मामला पलामू के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड का है.




