राँची:रविवार को मुहर्रम जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।मुहर्रम जुलूस (06.07.2025) के दौरान राँची शहर में सुबह 10:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक कई मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
प्रमुख बंद मार्गः किशोरी यादव चौक से शहीद चौक;शहीद चौक से महावीर मंदिर चौक;सुभाष चौक से अपर बाजार;कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक;चडरी तालाब, प्लाजा चौक, सुजाता चौक से मेन रोड;कडरू, मेकॉन चौक, तुलसी चौक से राजेन्द्र/अंबेडकर चौक आवश्यकतानुसार अन्य मार्ग डायवर्ट होंगे।


