दुनिया के 9 मुल्कों की पुलिस के नाक में कर दिया था दम, 19 वर्षों बाद आज जेल से बाहर निकला बिकिनी किलर, होगी ओपन हार्ट सर्जरी

0

नेपाल: बिकिनी किलर के नाम से मशहूर फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज शुक्रवार को नेपाल की जेल से रिहा हो गया। दुनिया के 9 मुल्कों की पुलिस के नाक में सालों-साल दम करने वाला शोभराज अब आज़ाद हो गया है। सन1972 में थाईलैंड में चार्ल्स पर पांच लड़कियों की हत्या का इल्जाम था। इसके बाद से ही उसका नाम बिकिनी किलर पड़ गया.Netflix की The Serpent सीरीज शोभराज की जिंदगी पर आधारित है.शोभराज ने कथित तौर पर 1970 के दशक के दौरान थाईलैंड में 14 सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में कम से कम 20 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। उसने एक फ्रांसीसी पर्यटक को ज़हर देकर मारने और एक इस्राइली नागरिक की हत्या करने के आरोप में भारत में करीब 19 साल जेल में काटे।शोभराज हांगकांग से एक फर्जी पहचान के साथ नेपाल गया था, जब उसे नेपाल की राजधानी काठमांडू में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

करीब तीन दशक पहले काठमांडू के एक कसीनो से गिरफ्तार किए जाने के बाद से अब 78 साल के शोभराज 2003 से नेपाली जेल में हैं।बुधवार को जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की पीठ ने सरकार को शोभराज को यह कहते हुए जेल से रिहा करने का आदेश दिया कि उसे ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत है।फ्रांस के इस सीरियल किलर ने उम्र बढ़ने के आधार पर उम्रकैद की सजा से छूट की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।चार्ल्स की पत्नी निहिता बिस्वास ने जेल से रिहा होने पर कहा, “हम सुरक्षा कारणों से उन्हें शाम तक फ्रांस में उनके परिवार के पास वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं। दिल की सर्जरी के बाद, उन्हें कुछ समस्या थी। उन्हें एक और सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। स्वास्थ्य और परिवार अब उसके लिए प्राथमिकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here