महाराष्ट्र: दिशा सालियान मामला फिर खुलने जा रहा है।इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने SIT जांच के आदेश दिए हैं। आदित्य ठाकरे का भी नार्को टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि सुशांत की हत्या से ठीक 6 दिन पहले सुशांत की पूर्व मैनेजर की हत्या हुई थी। भजपा के वरिष्ठ मंत्री का कहना है कि दिशा सालियान की हत्या के तार आदित्य ठाकरे तक जुड़े है। पूरा देश जानना चाहता है सुशांत की हत्या किन कारणों से हुई और वो कौन अपराधी है जो इसमें शामिल थे। मालूम हो कि सालियान (28) की 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है। छह दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं, ने गुरुवार को विधानसभा को सूचित किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सलियन की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।दिशा सालियान की मौत का मुद्दा सदन में भाजपा के विधायकों और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने उठाया था।बाद में, भाजपा विधायक नितेश राणे ने मांग की कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सालियान की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।एसआईटी जांच की घोषणा करते हुए फडणवीस ने कहा कि सालियान की मौत से जुड़ा मामला कभी भी सीबीआई को स्थानांतरित नहीं किया गया और कोई क्लोजर रिपोर्ट पेश नहीं की गई।सालियान की मौत की जांच की मांग को लेकर भाजपा और शिंदे गुट के विधायकों के साथ विधानसभा और विधान परिषद में शोर-शराबा हुआ। दोनों सदनों को कई बार स्थगित करना पड़ा।



