रांची : दिनांक 07/07/2024 को संध्या करीब 07.30 बजे विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुर्वा बस स्टैण्ड, राजू चाय दुकान के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया गया था। इस घटना के उद्भेदन हेतू वरीय पदाधिकारी के द्वारा SIT का गठन किया गया था। घटना का उद्भेदन करते हुए गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले राहुल जयसवाल उर्फ पुतुल( उम्र करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। राहुल को इस घटना के एवज में 70 हजार रूपया मिलने थे।




