लातेहार: लातेहार के सदर अस्पताल, परिसर में पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC), लातेहार सिविल सर्जन लातेहार तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, इसके माध्यम से सखी मंडल की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की आजीविका आधारित पहलों को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही गई। कैफे में स्थानीय व्यंजन मिलेंगे, साथ ही स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायेगा | कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।




