बिहार:बिहार से राज्यसभा के पांचों सीट एनडीए ने जीत लिया NDA के विजेता उम्मीदवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नवीन (बीजेपी), उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम), रामनाथ ठाकुर (जेडीयू), और शिवेश कुमार (बीजेपी) ने जीत हासिल की।महागठबंधन की ओर से आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह पाँचवीं सीट के लिए मैदान में थे, लेकिन विधायकों की अनुपस्थिति के कारण वे चुनाव हार गए।कांग्रेस के तीन विधायक (जिनमें सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास के नाम चर्चा में हैं) और तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी का एक विधायक वोट डालने नहीं पहुँचा।आरजेडी उम्मीदवार को AIMIM के 5 विधायकों और BSP के इकलौते विधायक का समर्थन मिला, लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।




