रांची: झारखंड में जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मास्टरमाइंड दीपक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है.दीपक बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत सिलाव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में छिपा था।जहां बिहार पुलिस की सहायता से झारखंड पुलिस ने उसे पकड़ा। बताया जा रहा है की उसकी गिरफ्तारी के दौरान गांव के कई लोगों ने विरोध भी किया था।बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में पेशी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है। इससे पहले डीजीपी के निर्देश पर मामले में उड़ीसा के एक शख्स रंजीत कुमार और पटना के विद्यापुरी निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच के दौरान पाया गया कि नालंदा का दीपक श्रीवास्तव इस मामले का मास्टरमाइंड है.बता दें कि राज्य में जूनियर इंजीनियरों के 1289 पदों पर नियुक्ति के लिए बीते साल 3 जुलाई को झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (जेएसएससी) की ओर से परीक्षा ली गई थी. इसके बाद में यह बात सामने आई थी कि इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. इसके बाद आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी गई थी. जेएसएससी ने इस मामले में राज्य भर से कई शिकायतें मिलने के बाद रांची के नामकुम थाने में बीते साल 15 जुलाई को एफआईआर दर्ज करायी थी.



