Ranchi: दिनांक 27.04.23 को लगभग 04:30 बजे अपराहन में स्थानीय लोगों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली की कनकटा पाहु टुंगरी जंगल में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है जिसका गर्दन आधा कटा हुआ है तथा चेहरे को किसी भोथरे हथियार से कुचला हुआ है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा काफी प्रयास करके उक्त शव की पहचान ग्राम राय थाना खलारी निवासी भिखु महतो की पुत्री मंजू कुमारी, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में की गयी।जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि मृतिका एवं अनगढ़ा थाना क्षेत्रान्तर्गत सिरकाटोली सताकी निवासी पशुपति महतो बेंगलुरू में अलग-अलग स्थान पर काम करते थे। एक हीं जिला के रहने के कारण दोनों में जान-पहचान हुई तथा दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इसी बीच पशुपति महतो कुछ दिन पूर्व घर आ गया तथा दूसरी लड़की से शादी करने का तैयारी करने लगा। इसकी सूचना मंजू कुमारी को हुई तो वह बेंगलुरू से अपने घर वापस आयी तथा पशुपति महतो का पता लगाने लगी। इसी बीच दिनांक 26.04.23 को मंजू कुमारी ने पशुपति महतो के घर पहुँची तथा पशुपति महतो पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इसी बात पर गुस्से में आकर पशुपति महतो ने टांगी से मंजू कुमारी के गर्दन पर मारकर उसकी हत्या कर दिया तथा मंजू कुमारी के चेहरे पर दाब से वार कर छत-विक्षत कर दिया और शव छुपाने की नियत से शव को बोरा में भरकर कनकटा पाडु दुगरी जंगल में ले जाकर फेंक दिया।गठित टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधकर्मी पशुपति महतो को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही के आधार पर घटना कारित करने में प्रयुक्त टांगी, लोहे का दाब, हीरो पैशन मोटरसाईकिल, एक रेडमी कम्पत्ती का मोबाइल तथा मृतिका का ओपो कम्पनी का मोबाईल एवं दो टुटा हुआ सीम बरामद किया गया।



