jharkhand: पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई.वहीं तापमान की बात करें तो राजधानी में रविवार को तापमान 21 डिग्री सेल्सियस -30 डिग्री सेल्सियस तक है. वहीँ जमशेदपुर में 23 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है.मौसम विभाग के अनुसार रांची जिले के कुछ इलाकों में अगले 1-3 घंटे में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना हैं. झारखंड की राजधानी समेत कई जिलों के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है इन जिलों में चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, गुमला खूंटी और रांची के नाम शामिल हैं.इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.



