Lapid is being criticized for calling The Kashmir Files obscene and propaganda
कश्मीर फाइल्स एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। 53वें आईएफएफआई गोवा समापन समारोह के दौरान जूरी के अध्यक्ष नादव लापिड द्वारा द कश्मीर फाइल्स को अश्लील और प्रोपागेंडा करार दिया गया था। उनकी ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मुंबई में IFFI के ज्यूरी हेड के बयान पर इज़राइल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशानी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब मैंने फिल्म देखी तो मेरी आंखों से आंसू आ गए। मैं किसी को माफी मांगने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। यदि आप व्यक्तिगत रूप से पूछते हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वहीं आईएफएफआई के जूरी बोर्ड के सदस्य सुदीप्तो सेन ने इसके हेड नादव लापिड के बयान से किनारा करते हुए इसे पूरी तरह उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि जूरी के सदस्य के रूप में वह कोई भी राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उनके इस बयान पर हमला बोलते हुए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, झूठ का कद कितना भी ऊंचा क्यों ना हो..सत्य के मुकाबले में हमेशा छोटा ही होता है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की तस्वीरें भी ट्वीट की।वहीं फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी लापिड के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ‘फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए लापिड की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा पर मैं कड़ी आपत्ति जताता हूं। 3 लाख कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार दिखाने वाली फिल्म को अश्लील नहीं कहा जा सकता। बतौर फिल्ममेकर और कश्मीरी पंडित होने के नाते मैं आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति इस तरह के व्यवहार की निंदा करता हूं।’
लापिड का बयान:
लापिड ने समापन समारोह में कहा था, ‘हम सभी 15वीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से परेशान और स्तब्ध थे. यह हमें एक प्रचार, अश्लील फिल्म की तरह लगा, जो इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के कलात्मक प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए अनुपयुक्त है.’ लापिड ने आगे कहा, ‘इस मंच पर आपके साथ इन भावनाओं को खुलकर साझा करने में मैं पूरी तरह से सहज महसूस कर रहा हूं. चूंकि, महोत्सव की भावना निश्चित रूप से एक अहम चर्चा को भी स्वीकार कर सकती है, जो कला और जीवन के लिए जरूरी है.’
Lapid is being criticized for calling The Kashmir Files obscene and propaganda
इसे भी पढ़े : भारतीय सेना का मजाक उड़ाने वाले ट्वीट पर ऋचा चड्डा के खिलाफ भोपाल में प्राथमिकी दर्ज

