दिल्ली में मॉनसून की पहली बारिश ही लोगो पर भारी पर रही है. कल (27JUN)को रातभर दिल्ली में इतना बारिस हुआ है की पूरा दिल्ली पानी से परेशान हो गया है.इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पार्किंग छत धस गया है.जिससे एक आदमी की मौ*त हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है.बताया जा रहा है की लोहे का भारी ढांचा देखते ही देखते एक सेकेंड्स में धस गया .इस हादसे में उसके नीचे खड़ीं कई कैब दब गईं. इसमें एक कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौ*त हो गई, बाकि घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया है.वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे. वही हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू खुद टर्मिनल वन पर पहुंचे और अधिकारियों की जानकारी ली .वही नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा की मृ*तक के परिजनों को 20 लाख की सहायता राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 3 लाख रुपये दी जाएगी .यात्रियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेंदारी है .




