झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर में बुजुर्ग अपनी पत्नी,पोते के साथ खेतों को घेरने,जलावन के लिए कुछ सूखी टहनियां लेकर जा रहे थे।वनकर्मी ने पकड़ लिया और सरेआम उठक-बैठक कराया। वहीं वनकर्मी माफिया को नहीं पकड़ कर जलावन के लिए सूखी टहनियां लेकर जा रहे ग्रामीणों पर गुस्सा उतार रहे हैं। मामले की सूचना पर संवेदनशील सीएम हेमंत सोरेन ने चतरा डीसी को कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। सीएम ने ट्वीट किया ”@DCChatra उक्त मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करते हुए सूचित करें।”



