पूर्वी सिंहभूम डीसी ने किया MGM और सदर अस्पताल का दौरा,ब्रेन मलेरिया पीड़ितों का कुशलक्षेम जाना

0
East Singhbhum dc

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा सदर अस्पताल का दौरा कर भर्ती ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सभी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज, दवाइयों, आवश्यक जांच और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि बुखार, ठंड लगना या मलेरिया के अन्य लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।उन्होंने लोगों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जलजमाव नहीं होने देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और सतर्कता से मलेरिया की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here