bokaro news : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के JAP-4 स्थित अमर शहीद स्थली में पुष्पांजली अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। सीएम बोकारो में जैप-4 जवानों के पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। विगत 2 सप्ताह में 3 पासिंग आउट परेड में सीएम शामिल हुए। इनमें कुल 1892 जवान राज्यवासियों की सेवा में अपना योगदान देंगे। खुशी की बात है इनमें 630 बेटियां भी हैं। सीएम ने सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं दी एवं जोहार कहा।







