रांची: आज झारखंड विधानसभा में असम से आए आदिवासी समन्वय समिति भारत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।असम में रह रहे आदिवासी समुदाय की समस्याओं, उपेक्षा और उनकी वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार उनके हक-अधिकार, पहचान, संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए हर स्तर पर सकारात्मक पहल करेगी।जल्द ही झारखंड सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल असम जाकर ज़मीनी स्थिति का आकलन करेगा।चाय बागानों में कार्यरत आदिवासी समुदाय को एसटी दर्जा, उचित दैनिक वेतन, और भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।आदिवासी समाज की उन्नति—सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक—हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।




