रांची में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का सीएम ने किया निरीक्षण

0

Ranchi: आज रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर में निर्माणाधीन स्टेट हैंगर एवं उससे जुड़े आधारभूत ढांचा निर्माण कार्यों का सीएम हेमंत सोरेन ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता की विस्तार से समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण हों। सीएम ने कहा, विकास के इस दौर में राज्य के लिए आधुनिक, सुदृढ़ और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही निर्माण प्रक्रिया में नवीन तकनीकों के अधिकतम उपयोग, बेहतर संसाधनों के समुचित प्रबंधन एवं कार्यों की नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि परियोजनाएं तेजी से और पारदर्शिता के साथ पूरी हो सकें। सीएम ने कहा है कि ,हमारा संकल्प है, मजबूत आधारभूत संरचना के साथ झारखंड को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here