मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने हूल क्रान्ति के महानायक सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की

0

हूल दिवस के अवसर पर शहीद स्थल, पंचकठिया, बरहेट, साहिबगंज में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा कर अमर वीर शहीद सिदो -कान्हू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नमन किया। सीएम ने कहा ”हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत असंख्य अमर वीर शहीदों और वीरांगनाओं को शत-शत नमन।हूल जोहार!झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!जय झारखण्ड!”

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने भी आज ‘हूल दिवस’ के अवसर पर राज भवन में हूल क्रान्ति के महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह के प्रतीक ‘हूल दिवस’ पर हमारे वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भरायव, फूलो-झानो को हार्दिक श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन!राष्ट्र के लिए उनका गौरव और बलिदान भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।अंग्रेजो के खिलाफ आदिवासियों द्वारा अपने अधिकारों हेतु प्रथम विद्रोह के अवसर पर मनाये जाने वाले हूल दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here